राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी सीएसआर एवं बोकारो थर्मल अस्पताल की ओर से 23 फरवरी को बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड उपरघाट में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन कंजकिरो स्थित कर्पूरी हाई स्कूल प्रांगण में किया गया।
आयोजित शिविर में विद्यालय के छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ साथ बेहतर स्वास्थ्य से सम्बन्धित जानकारी अधिकारियों को दिया गया। बताया जाता है कि शिविर में विद्यालय के 97 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य की जांच किया गया तथा उनके बीच निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।
उक्त जानकारी डीवीसी बोकारो थर्मल के सीएसआर प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि आयोजित शिविर में बोकारो थर्मल अस्पताल के चिकित्सक डॉ रितंकर चक्रवर्ती द्वारा सभी का स्वास्थ्य जांच किया गया। इस अवसर पर बीटीपीएस हॉस्पिटल के तरफ से स्वास्थ्य निरीक्षक कृष्णा कुमार, एमडी कलीम अंसारी, गौतम मंडल, भैरव महतो, विकाश कुमार, रमेश यादव सहित स्कूल के शिक्षक आदि मौके पर मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply