Advertisement

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिलिसाड़म में स्वास्थ्य जांच शिविर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिलिसाड़म में 19 फरवरी को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं का डॉ मानस कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य जांच किया गया।

इस अवसर पर डॉ मानस ने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए उन्हें कई तरह के उपाय बताये। शिविर में विद्यालय सचिव रविंद्र कुमार हांसदा, स्वास्थ्य कर्मी अमित किशोर, एएनएम कुमारी मंजू तथा मनीष कुमार उपस्थित थे। शिविर के सफल संचालन में उक्त विद्यालय के सभी शिक्षकों का सहयोग रहा।

अजैया बागदा में हनुमान प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिन राम कथा

एक अन्य जानकारी के अनुसार कसमार प्रखंड के हद में अजैया बागदा में आयोजित हनुमान प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिन राम कथा का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार हनुमान प्राण प्रतिष्ठा में राम कथा पर प्रवचन देते हुए कथा वाचिका अंजलि गोस्वामी ने गीत के माध्यम से बताया कि जो राम का गुणगान नहीं गाता हो उसका जीवन व्यर्थ है।

राम का गुणगान हमेशा करने से मानव जीवन सफल हो जाता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम प्रभु का आगमन गौरव की बात है। कहा कि जो हमेशा राम का गुणगान गाता हो, वह व्यक्ति महान होता है। राम के बिना जीवन अधूरा है।

कथा प्रवचन कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञ आचार्य गजेंद्र तिवारी, अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर प्रजापति, संतोष कुमार प्रजापति, प्रहलाद महतो, प्रेम कुमार प्रजापति, कानन प्रजापति, फनी भूषण, अशोक कुमार प्रजापति, गिरधारी महतो आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *