Advertisement

सीसीएल की ओर से विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच व् परामर्श

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में ढ़ोरी स्थित मिडिल स्कूल में 29 अक्टूबर को स्वास्थ्य जांच सह चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में 146 छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा दी गयी। जानकारी के अनुसार सीसीएल ढोरी क्षेत्र के केंद्रीय अस्पताल द्वारा स्थानीय मिडिल स्कूल में स्वास्थ्य जांच सह चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। अस्पताल के महिला चिकित्सक डॉ प्रेरणा ने क्रमवार 146 छात्र-छात्राओं की जांच व इलाज किया। इस अवसर पर चिकित्सक ने छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी तथा उन्हें गंभीर बीमारियों से बचाव के उपाय बताये।

जांच टीम में केंद्रीय अस्पताल ढोरी के फर्माशिस्ट चंद्रकांत प्रसाद व् अस्पताल कर्मियों ने छात्रों के बीच दवा का वितरण किया। उक्त कार्य में विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद महतो, शिक्षक प्रमोद कुमार आदि ने सहयोग किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *