Advertisement

जंगल में लगी आग का स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण टीम ने लिया जायजा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बालीडीह क्षेत्र के रहिवासियों के आग्रह पर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान टीम ने महासचिव शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ के नेतृत्व में 4 मई को दौरा किया।

बताया जाता है कि टीम बोकारो के बालीडीह स्थित होलीक्रॉस स्कूल के सामने गरगा डैम के पास बोकारो स्टील प्लांट द्वारा लगाए गए घने जंगल क्षेत्र में बहुत बड़े एरिया में लगी आग की स्थिति का जायजा लिया और पाया कि तेजी से फैल रही आग से कई पेड़ झुलस गए है। साथ हीं यह आग तेजी से फैल रही है। चारो तरफ घुआं फैलने तथा आग के कारण वृक्षों के जलने से पर्यावरण को बड़ी क्षति हो रही है।

इस अगलगी की सूचना वाट्सएप द्वारा इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी बी के तिवारी, मुख्य महाप्रबंधक नगर सेवाएं कुंदन कुमार एवं डीएफओ बोकारो रजनीश कुमार को दी गई तथा निवेदन किया गया कि इस आग को जल्द बुझाया जाय। इस सघन वन को बचाया जाय।

संस्थान की निरीक्षण टीम में संस्थान के महासचिव शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’, सचिव बबलू पांडेय, सलाहकार द्वय विष्णु शंकर मिश्र और राजेश्वर द्विवेदी तथा नशामुक्ति संयोजक लक्ष्मण शर्मा शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *