Advertisement

मुख्यालय टीम ने किया अनुदानित विद्यालयों का निरिक्षण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सीसीएल मुख्यालय रांची की टीम ने 30 अगस्त को बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के विभिन्न अनुदानित विद्यालयों का निरिक्षण किया। टीम का नेतृत्व मुख्यालय रांची के उप प्रबंधक कार्मिक मनोज टुडू कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार सीसीएल (CCL) के निदेशक कार्मिक के निर्देश पर मुख्यालय रांची के दो सदस्यीय टीम कथारा क्षेत्र के छह विद्यालयों का निरिक्षण किया। निरिक्षण के क्रम में टीम सर्वप्रथम जारंगडीह स्थित संत अंथोनी मिडिल स्कूल गयी। यहां से स्वामी विवेकानंद स्कूल, उसके बाद रेलवे कॉलोनी मिडिल स्कूल, रीफॉर्मेटिक पब्लिक इंग्लिश स्कूल, गर्ल्स हाई स्कूल तथा कथारा हाई स्कूल का निरिक्षण किया।

निरिक्षण के क्रम में मुख्यालय टीम विद्यालय के रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया। इस क्रम में टीम विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की उपस्थिति पुस्तिका, शिक्षकों की उपस्थिति एवं उनकी शैक्षणिक योग्यता, बच्चों के परीक्षा परिणाम की स्थिति एवं ऑडिट रिपोर्ट की जांच की।

निरिक्षण के दौरान मुख्य रूप से सीसीएल मुख्यालय रांची के अधिकारी मनोज टुडू, पुष्पा हांसदा के अलावा कथारा क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन जयंत कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक असैनिक सुमन कुमार, कथारा कोलियरी के उप कार्मिक प्रबंधक गुरुप्रसाद मंडल, अभियंता सहायक असैनिक कृष्ण मोहन सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक व् शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *