Advertisement

पंचायत सचिवालय में जल जीवन मिशन की बैठक में मुखिया नदारद

प्रहरी संवाददातागोमियां (बोकारो)। जल जीवन मिशन के तहत बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के बाँध पंचायत सचिवालय में बैठक की गयी। बैठक में पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं समस्त बांध पंचायत के ग्रामीणों संग रायसुमारी और जल समस्या को दुरुस्त करने व उक्त समस्या पर कार्रवाई के लिए विभाग द्वारा बैठक आहूत की गई थी। बैठक में विभाग के कनीय अभियंता रोहित कुमार मंडल, जल जीवन मिशन के प्रखंड कॉऑर्डिनेटर अनुरोध कुमार पहुंचे पर बांध पंचायत की मुखिया अनुपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि, इस महत्वपूर्ण बैठक में कथारा ओपी के सहायक अवर पुलिस निरीक्षक गुप्तेश्वर पांडेय, पंसस चंद्रदेव यादव, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, पूर्व पंसस गोपाल यादव, वार्ड सदस्य सह समाजसेवी गौतम यादव उर्फ गुल्टन मास्टर, हेमू यादव, जल सहीया पूनम देवी, नैना देवी, विशंभर दास, जलकर्मी चिंता देवी, गोविन्द यादव, मनोज यादव, बजरंगी सिंह, फुलचंद रजक, बृद्ध कर्मठ महिला झुपरी देवी, बलराम गोप, लक्ष्मन गोप, संजय रवानी, कृष्णनाथ गोप, बबलू कुमार, सुरेश यादव, रामेश्वर प्रसाद राम, संदीप यादव सहित दर्जनों महिला शामिल हुए। सभी ने मुखिया या उनके प्रतिनिधि के बैठक में शामिल नहीं होने से आक्रोशित दिखे और एक एक रुपए का हिसाब सचिवालय में आकर ग्रामीणों के समक्ष देने की बात प्रशासन और पीएचईडी विभाग के अधिकारीयों के समक्ष कहा।

ज्ञात हो की जल जीवन मिशन के तहत महत्वपूर्ण बैठक में तेनुघाट के पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता रोहित कुमार मंडल व जनल जीवन मिशन के प्रखंड कॉर्डिनेटर अनुरोध कुमार अपने दोपहर तय समय पर पहुंचकर बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित हुए। जल सहीया पूनम देवी ने कहा कि मैने नवम्बर 2021 से जुलाई 2022 कुल आठ महीनों का जलकर राशि उपभोक्ताओं से कुल ₹247367 प्राप्त हुई थी, जिसमें जलकर्मी (मजदूरों को मासिक वेतन ₹216000), मरम्मत कार्यों में 80095 रुपए लगे। कहा कि टोटल खर्च-₹296095 हुए जिसमे पूनम देवी का निजी राशि ₹48728 बकाया है। उन्होंने बताया कि अपने निजी खर्च से वर्ष 2021 में ₹50000 देकर मोटर मरम्मत ईत्यादी का कार्य करवाई थी।

जल सहिया नैना देवी ने बताया कि 5 माह तक जलकर की राशि बांध के उपभोक्ताओं से कुल राशि ₹161110 वसूली की, जिससे जलकर्मी मजदूरों का मासिक वेतन दिए ₹131500, शेष ₹29,610 जिसमें जेसीबी, वॉल्व रिपेयरिंग ईत्यादी मद में 4460 खर्च हुआ। बताया कि मुखिया पुत्र बबलू यादव को फोन पे पर 9000 दिए। जल सहीया का कमीशन 10 प्रतिशत ₹16111 काटकर शेष ₹39 बचा हैं।
जल सहिया नैना देवी कहती हैं कि मुखिया पुत्र बबलू यादव बिना सूचना के नई रसीद छपवाकर जलकर राशि स्वयं सहदेव यादव के साथ मिलकर बांध पंचायत में वसूली करने लगे और मुझपर पैसे गवन करने का झुठा आरोप लगाकर कार्य छोड़ने पर विवश कर दिए।

विभाग ने उक्त मामले पर संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही। सवाल है अभी तक इतने सालों से विभाग मौन क्यों थी? पंचायत वासियों को आज भी दूषित पानी पीना पर रहा है। कहां भटक गई थी स्वच्छ भारत के तहत जल जीवन मिशन अभियान पुछता हैं पंचायत के रहिवासी।

उक्त बैठक में कई बिन्दुओं पर विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया जिसमें पुरानी जल समिति को भंग कर नई जल समिति का जल्द से जल्द चयन करने, जलसहीया के आलावा जलापूर्ति योजना में कार्यरत कोई दूसरे कर्मचारी जलकर का मासिक शुल्क राशि उपभोक्ताओं से उगाही नही करेंगे, जलकर्मी अपने-अपने कार्य को नियमानुसार उक्त कार्यस्थल में रहकर तय समय तक अपनी सेवाएं देंगे। अगर आवश्यकता पड़ी तो भविष्य में नये जलकर्मी का बहाली लिया जायेगा।जल सहिया उपभोक्ताओं से प्राप्त मासिक शुल्क राशि का प्रत्येक महीने लेखा जोखा देगी। मुखिया पुत्र के द्वारा उपभोक्ताओं से अबतक का जो भी जलकर उठाव किया गया है उसका लेखा जोखा नई समिति को और विभाग को ईमानदारी के साथ अविलंब दिया जाय शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *