Advertisement

महात्मा हंसराज के जन्मदिवस पर डीएवी कथारा में हवन यज्ञ का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। महात्मा हंसराज के 161वें जन्मदिवस पर बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में 19 अप्रैल को हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य सह डीएवी झारखंड जोन जी के एआरओ बिपिन राय सहित शिक्षकों ने महात्मा हंसराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

ज्ञात हो कि, देश भर में डीएवी संस्थान इस दिन को समर्पण दिवस के रूप में मनाता रहा है। इसे लेकर विद्यालय में इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी शिक्षकों एवं छात्रों ने उन्हें पुष्प अर्पित करते हुए एक बेहतरीन कोरियोग्राफी प्रस्तुत की।

जानकारी के अनुसार कोरियोग्राफी के माध्यम से महात्मा हंसराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए सभी को प्रेरित किया गया। कई छात्रों ने अपनी कविताओं के माध्यम से महात्मा हंसराज के महान समर्पण का गुणगान भी किया। इसके साथ ही छठी से नवी के विद्यार्थियो ने गुरु वंदना प्रस्तुत की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सह डीएवी झारखंड जोन जी के एआरओ बिपिन राय ने महात्मा हंसराज के मानव समाज के लिए अतुलनीय योगदान, उनके त्याग, परिश्रम और निष्काम सेवा जैसे गुणों का वर्णन करते हुए उन्हें सभी को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के सीसीए कोऑर्डिनेटर सह अंग्रेज़ी शिक्षक बी के दसौंधी, दयानंद सदन के इंचार्ज बीणा कुमारी, अरबिंदो सदन के इंचार्ज मधु मल्लिका उपाध्याय, विवेकानंद सदन के इंचार्ज रेखा कुमारी, श्रद्धानंद सदन के इंचार्ज अराधना, वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, पी एन चौधरी, शर्मिला ठाकुर, ए के गोस्वामी, धर्म शिक्षक टी एम पाठक, जीतेंद्र दुबे, संजय कुमार सिंह, मंतोश कुमार, आदि।

अमित पांडेय, शैलेंद्र कुमार, राकेश पांडेय, अतुल कुमार सिन्हा, रितेश कुमार, जय प्रकाश गिरी, नीरज सिन्हा, सुधांशु यादव, अमरनाथ यादव, खुशबू सिंह, ममता पात्रा , ओशिन, संजना पांडेय, संगीत कुमार, अदीब अहमद, सी के सिंह, दीपक श्रीवास्तव, विजय वर्मा, शुभम कुमार, सुमन कुमार पांडेय, ज़ाकिर अंसारी, गौरव तिवारी, पिंटू दुबे, के के पांडेय सहित विद्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *