Advertisement

अपराधी कुछ भी कर ले पुलिस की नजर से बचेंगे नहीं-हरविंदर सिंह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह आज 30 मई को एक भेंट में कहा कि अपराधी कुछ भी कर ले वे अब पुलिस की नजर से बचनेवाले नहीं है।

एसपी ने कहा कि अपराध केवल बोकारो में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में बढ़ा है। इसपर अंकुश लगाने के लिए सरकार द्वारा विशेष प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बोकारो जिले में बचे खुचे उग्रवादियों को समाप्त करने का उनका प्रयास रहेगा। कहा कि यहां का समस्या जितना संभव हो सके आमजनों तक पहुंच कर सुलझाया जाएगा।

जिले में हो रहे बाइक चोरी के संबंध में एसपी ने कहा कि इसमें हम धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे। पहले तो यह जानने का प्रयास होगा कि कौन से गिरोह इसमें शामिल है। उन्होंने अवैध धंधो यथा कोयला, लोहा, बालू, शराब के खिलाफ करवाई की बात कही। साथ हीं कहा कि जनता के हित में जो संभव होगा वे करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *