विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां के लाल हर्ष ने एनडीए की संपन्न प्रतियोगिता परीक्षा में पुरे देश में 33वां रैंक लाकर बोकारो जिला सहित पुरे झारखंड का मान बढ़ाया है। हर्ष के इस सफलता से उसके परिजन सहित क्षेत्र के रहिवासियों में हर्ष व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां पंचायत रहिवासी राजेश जयसवाल के पुत्र हर्ष कुमार ने एनडीए की परीक्षा में 33वां रैंक लाकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। हर्ष कुमार ने बताया कि वह बीते वर्ष सितंबर 2022 में एनडीए की परीक्षा में शामिल हुआ था। इस परीक्षा में देश के लगभग चार लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इस परीक्षा का परिणाम बीते 18 अप्रैल को आया और इसमें पूरे देश से 538 अभ्यर्थी सफल हुए। जिसमें उसका 33वां रैंक है।
उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने पिता राजेश जयसवाल, माता नीतू जयसवाल व् तिलैया सैनिक स्कूल के शिक्षक एम पाठक को दिया है।
जानकारी के अनुसार हर्ष 9वीं कक्षा तक की पढ़ाई गोमियां प्रखंड के हद में आईएल स्थित पिट्स मॉडर्न स्कूल में किया।
उसके बाद सैनिक स्कूल तिलैया से 12 वीं की पढ़ाई पूरी की। हर्ष की सफलता पर उसके परिजन सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए साधुवाद दी है।
![]()












Leave a Reply