Advertisement

हरिजन आदिवासी विकास उच्च विद्यालय पीरगुल को स्थाई प्रस्वीकृति मिलने से हर्ष

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के हरिजन आदिवासी विकास उच्च विद्यालय पिरगुल के शिक्षकों व् छात्रों के मेहनत का फल रंग लाया। गुणवत्ता शिक्षा देने का श्रेय इस विद्यालय के शिक्षकों द्वारा देने पर तथा मैट्रिक में अच्छा अंक से छात्र अपनी उपस्थिति दर्ज करते रहे।

यह देख झारखंड सरकार ने 24 जून को कसमार प्रखंड के दक्षिणांचल में स्थित एक मात्र हरिजन आदिवासी विकास उच्च विद्यालय पिरगुल जो वर्ष 1987 में तत्कालीन विधायक माधव लाल सिंह द्वारा स्थापित किया गया था। पुनः उन्हीं के प्रयास से वर्ष 2004 में मानव संसाधन विकास विभाग रांची के निदेशालय द्वारा स्थाई मान्यता दिलाएं। वर्ष 2006-2007 से राज्य सरकार द्वारा अनुदान प्राप्त हो रहा है।

विद्यालय के विकास में क्षेत्र के अनेकों गणमान्य जनों की महती भूमिका रही है। जिसमें मुख्य रूप से जमीन दाता पिरगुल रहिवासी सेवा निवृत्त शिक्षक सह वर्तमान सचिव गौरी नाथ नायक, शिक्षाविद् सदस्य सह पूर्व प्रधानाध्यापक उमेश कुमार जायसवाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य विमल कुमार जायसवाल, पंकज कुमार जायसवाल, सुरेन्द्र नाथ महतो, वर्तमान प्रधानाचार्य डॉ जीत लाल महतो, लालजी महतो,आदि।

सिद्धेश्वर महतो, प्रेमचन्द कालिंदी, मुरहुलसुदी रहिवासी स्व. गजाधर महतो, स्व. सहदेव महतो, स्व. दिलेवर महतो, खुदीबेड़ा रहिवासी स्व. अजय कुमार गोस्वामी, हिसीम रहिवासी पूर्व जिला परिषद सदस्य स्व. जगदीश महतो, वर्तमान मुरहुलसुदी पंचायत के समाजसेवी गंगाधर महतो, मुखिया सरिता देवी, मुखिया पति मनोज कुमार महतो, पूर्व मुखिया पटेल राम महतो, समाजसेवी महेंद्र नाथ महतो, बिरेंद्र मुंडा आदि क्षेत्र के अनेकों समाजसेवी, ग्रामीण, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने साधुवाद दी है।

वहीं विद्यालय को मानव संसाधन विकास विभाग रांची के निदेशालय का आदेश संख्या -12/प्रस्वी . 05-08/2022. ज्ञापांक -12/प्रस्वी . 05-08/2022 . 1972 के तहत स्थाई प्रस्वीकृति मिलने से क्षेत्र के रहिवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है तथा सरकार को इसके लिए साधुवाद दिया है।
विद्यालय को स्थाई प्रस्वीकृति मिलने से बधाई देने वालों में मंत्री योगेन्द्र प्रसाद, पूर्व विधायक सह सचिव माधव लाल सिंह, पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो, वर्तमान जिला परिषद सदस्य सह उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, प्रखंड प्रमुख नियोती डे, वरिष्ठ पत्रकार दीपक सवाल, रंजन वर्मा, शेखर, राजेश्वर, हेमंत, अशोक कुमार, शरदेंदु, रमेश चंचल, विकास, समाज सेवी घनश्याम महतो, मदन मोहन, बगोदर अंचलाधिकारी मुरारी नायक, नंदलाल महतो, सहदेव नायक, नारायण प्रसाद नायक, प्रोफेसर डॉ रितु घासी, शिक्षक सुमन, मनु लाल गंझू, विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों में दीनू राम मांझी, रूपेश कुमार पांडेय, राधागोविंद महतो, हीरालाल महतो, सुभाष महतो, जेबा नाज, समीर अली, गोपी साव, रानी कुमारी ने हर्ष व्यक्त किया है।

वर्तमान प्रधानाचार्य डॉ जीत लाल महतो ने क्षेत्र के रहिवासियों को आभार प्रकट करते हुए कहा है कि पूर्व में जिस तरह विद्यालय के विकास में हमें सहयोग मिला है। आगे भी मिलता रहे। कहा कि इस विद्यालय को अति शीघ्र +2 की पढ़ाई का विभाग से आदेश मिले, ताकि इस सुदूरवर्ती क्षेत्र के हरिजन, आदिवासी एवं अन्य पिछड़ी जाति के बच्चों को कम खर्च में +2 तक की शिक्षा मिल सके। प्राचार्य ने कहा कि हमारा तथा हमारे सहयोगी का साथ से जो शिक्षा का स्तर को मजबूत किया। उसका देन आज मिला। डॉ महतो ने कहा कि गरीब बच्चा का बेहतर शिक्षा देने के लिए विद्यालय हमेशा अग्रसर रहा है। अगर प्लस टू की स्थापना इस विद्यालय में कर दिया जाए तो आने वाला समय में गरीब बच्चा इस विद्यालय से बेहतर शिक्षा हासिल कर सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *