Advertisement

आगामी 7-8 नवंबर को निकलेगी हरिहरक्षेत्र 84 कोसी परिक्रमा

परिक्रमा में 300 किलोमीटर की यात्रा का विराट लक्ष्य तय करने का संकल्प

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में हरिहरक्षेत्र सोनपुर से इस वर्ष नवंबर माह में 300 किलोमीटर की 84 कोसी परिक्रमा का आयोजन होगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के संत – महात्मा भाग लेंगे। इस परिक्रमा से पूर्व उसी दिन स्थानीय स्तर पर पंचकोसी और चौदह कोसी परिक्रमा सोनपुर से हाजीपुर तक आयोजित की जायेगी। इसके लिए हरिहरक्षेत्र मेला के समय 7 -8 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है।

उक्त निर्णय बाबा हरिहरनाथ मंदिर के सत्संग भवन में 24 अगस्त को श्रीहरिहरक्षेत्र पंचकोसी, चौदह कोसी एवं चौरासी कोसी परिक्रमा समिति की प्रथम बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बिहार की राजधानी पटना से आए पंकज कुमार सिंह ने किया, जबकि संचालन वैशाली जिला के हद में महुआ स्थित इस्कॉन के संत एवं हिन्दू जागरण अध्ययन केंद्र के प्रांतीय प्रमुख संत सीतारामेश्वर दास कर रहे थे।

इस अवसर पर सर्वप्रथम परिक्रमा के मुख्य आयोजक और शुभारंभ करनेवाले हिन्दू जागरण के विनोद सिंह यादव ने बताया कि इस वर्ष लगातार तीसरा वर्ष परिक्रमा का आयोजन किया जा रहा है, जो 84 कोसी होगा। उन्होंने बताया कि इस परिक्रमा में शामिल होने के लिए आज की बैठक में 35 वाहन मालिकों ने अपनी स्वीकृति दी है। प्रत्येक वाहन पर पांच से छह श्रद्धालू सवार रहेंगे। इस यात्रा का रात्रि विश्राम दरभंगा के अहिल्या स्थान में होगा। सुबह में यह यात्रा गांधी सेतु से पटना में सिद्ध पीठ पटन देवी और गुरुद्वारा का दर्शन कर जेपी सेतु से बाबा हरिहरनाथ पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले के दो वर्षों में पंचकोसी एवं चौदह कोसी परिक्रमा किया गया था।

बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, लिया गया संकल्प

आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंच कोसी एवं चौदह कोसी परिक्रमा के बाद 84 कोसी परिक्रमा की समाप्ति के बाद हरिहरनाथ के यात्री निवास परिसर में पूर्व वर्षों की भांति धर्म संसद का आयोजन होगा। देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचनेवाले संत-महात्माओं को केसरिया रंग वाले कंबल एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया जायेगा।

बैठक में हिंदू राइटर्स फोरम के बिहार प्रांत संरक्षक देवेन्द्र विद्यार्थी, वनवासी आश्रम से सुधीर सिन्हा, रीता सिन्हा, गायत्री परिवार से राजेश तिवारी, समर प्रताप सिंह, धर्मनाथ महतो, केदार राय, राम विनोद राय, नगीना पासवान, प्रमोद कुमार पंडित, राहुल पाठक, धीरू यादव, अमर कुशवाहा, धर्म जागरण के अनिल चौधरी, सुनील ठाकुर, कुमुद गुप्ता, चंद्रिका झा, त्रिलोकी राय, विनोद राय फौजी, विद्यार्थी परिषद से यशवंत, राजेश शर्मा, अनिल पटेल, डॉ संजीव कुमार, उत्पल कांत तिवारी आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

अगले वर्ष से कौनहारा घाट – वैशाली विक्रमादित्य चौमुखी महादेव श्रावणी कांवर यात्रा शुभारंभ का परिक्रमा समिति ने लिया महा संकल्प

एक अन्य जानकारी के अनुसार आगामी वर्ष 2026 के श्रावण माह से वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर नगर के कौनहारा घाट धाम से वैशाली गढ़ के विक्रमादित्य चौमुखी महादेव पर जलाभिषेक के लिए कांवर यात्रा का शुभारंभ होगा। यह निर्णय सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर के सत्संग भवन में 24 अगस्त को आयोजित बैठक मे लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पंकज कुमार सिंह ने की।

बैठक में कहा गया कि इस कांवर यात्रा की खास बात यह होगी कि कांवरिया भक्त कौनहारा से त्रिवेणी संगम गंगा नारायणी एवं मही नदियों का पावन जल उठाकर चौमुखी महादेव तक 34 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे। कांवरिया पथ में जगह – जगह भजन – कीर्तन, रुद्राक्ष को लेकर संकल्प सभा का आयोजन होगा। इस कांवर यात्रा का प्रस्ताव हिन्दू जागरण मंच के विनोद सिंह यादव ने रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *