Advertisement

सात महीने बाद खुलेगी हरिहरधाम व सोना पहाड़ी द्वारसैनी मंदिर

अशोक सिंह/बगोदर(गिरिडीह)(Giridih)। गिरिडीह जिला के हद में बगोदर प्रखंड के सुप्रसिद्ध शिव मंदिर हरिहरधाम व बेको के सोना पहाड़ी में स्थित द्वार सेनी मन्दिर 8 अक्टूबर से सात महीने बाद झारखंड सरकार के निर्देशानुसार खुलेगी।
बता दे की कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर लगे लॉकडाउन के कारण श्रद्धालुओं के लिए पुजा अर्चना बंद थी। अब सरकार के गाइड के आधार पर मंदिर में पुजा अर्चना को लेकर छुट दी गई है। मंदिर के अन्दर पांच श्रद्धालु एक बार में प्रवेश कर पुजा अर्चना कर पायेगें। वहीं श्रद्धालु सहित मंदिर के पुजारी को भी मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। इधर सोना पहाड़ी मंदिर कमिटी के कोषाध्यक्ष चन्द्रदेव महतो ने सरकार के प्रति अभार प्रकट करते हुए कहा कि कोरोना काल में सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए पुजा अर्चना की जायगी। मंदिर कमिटी की ओर श्रद्घालुओं के लिए सेनिटाइजर मास्क की व्यवस्था की गई है। साथ हीं मंदिर में प्रवेश के पहले श्रद्धालुओं को थर्मल स्क्रेनिंग कर टेम्परेचर का माफी के बाद ही प्रवेश दिया जायेगा। दुसरी तरफ मंदिर कमिटी के सदस्यों द्वारा विधि व्यवस्था को लेकर सुबह से कई तरह के काम कर बाँस का बेरीकेटिंग लगाया जा रहा है। मौके पर मंदिर के पुजारी हरिलाल महतो, भागीरथ महतो, हिरामणी महतो, बेको पश्चिमी पंचायत के पंसस खेमलाल महतो, छोटी महतो आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *