Advertisement

हरिहर क्षेत्र जन जागरण मंच ने किया शोक सभा का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में नारायणी नदी किनारे पुराने पुल के निकट भारत वंदना घाट पर 6 अगस्त की सुबह जागरण मंच द्वारा अपने कर्मठ एवं समर्पित साथी तथा मंच के संस्थापक सदस्यों में से एक नागेश्वर राय के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों द्वारा दिवंगत नागेश्वर राय की तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद एक मिनट का मौन रख पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर मंच के संरक्षक सीताराम सिंह, कृष्ण कांत सिंह, महासचिव अमरनाथ तिवारी, सदस्य अनिल कुमार सिंह आदि वक्ताओं ने स्व. राय का मंच के प्रति समर्पण एवं निष्ठा तथा उनके व्यक्तित्व एवं स्वभाव पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि सभा का संचालन मंच के अध्यक्ष सतीश कुमार साह ने किया।

श्रद्धांजलि सभा में मृतात्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए मंच के संरक्षक राम प्रसाद पंडित, विलायत हुसैन, विश्वनाथ सिंह, डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, मदन साह, हरीनाथ सिंह, सतीश कुमार सिंह, अनवर हुसैन, दया शंकर सिंह, अशोक कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, रमेश कुमार, साबिर, नवीन सिंह, जय भारद्वाज, संजीव कुमार, आदित्य, प्रिंस, आशीष आदि के साथ-साथ बड़ी संख्या में मंच के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *