मेला समापन 10 दिसंबर को लेकर बनी आम सहमति
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद मे सोनपुर में लगने वाला विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेला के आयोजन की तिथियों में विधानसभा चुनाव को लेकर बदलाव करने के उद्देश्य से 7 अक्टूबर को बैठक आयोजित किया गया।
सारण के जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में सोनपुर स्थित अनुमण्डल कार्यालय सभागार में उक्त बैठक आहुत की गई। बैठक में जिलाधिकारी समीर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा के अनुरूप सारण जिला में आगामी 6 नवंबर को मतदान की तिथि निर्धारित है, इसलिये पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप 3 नवंबर को मेला के शुभारंभ में कठिनाई होगी। सभी प्रशासनिक तंत्र मतदान कराने की तैयारी में लगा रहेगा, इस लिये मेला की तिथियों में बदलाव करने की आवश्यकता हो रही है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों से एक – एक कर उनकी राय ली गई। सभी सदस्यों की आम सहमति से मेला का शुभारंभ 9 नवंबर को कराने तथा इसका समापन 10 दिसंबर को कराने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि इस आशय का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजकर सहमति ली जायेगी। मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर व्यवस्था पूर्व की भांति सुनिश्चित की जायेगी। इसमें बदलाव नहीं होगा।
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष, उप विकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल, अपर समाहर्त्ता मुकेश कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी के अलावा सोनपुर के अनुमण्डल पदाधिकारी स्निग्धा नेहा, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं स्थानीय समिति के गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply