सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरिचरण साण्डिल नो एंट्री की मांग को लेकर परिवहन मंत्री सह सदर विधायक के आवास घेराव कर रहे आदिवासियों को बीते 27 अक्टूबर की 11 बजे रात धरना स्थल पर जिला प्रशासन की कार्यवाही की घोर निंदा की है।
इस बावत उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन कार्यवाही के तहत आंदोलनकारी महिलाओं और बच्चों को घसीट कर लाठीचार्ज किया गया। जिसका जनजाति मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम कड़े शब्दों में निन्दा करती है। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जिस तरीके से प्रतिदिन आदिवासियों पर आंदोलन में उनपर अत्याचार कर गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कर रही है, वह काफी दु:खद है।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष साण्डिल ने कहा कि कोल्हान के आदिवासी अब जेएमएम कांग्रेस नीत गठबंधन सरकार के चाल, चरित्र और चेहरा की पहचान कर ली है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ ईसाई मिशनरियों द्वारा आदिवासियों का धर्मांतरण किया जा रहा है, दूसरी तरफ पुलिसिया कार्रवाई कराई जा रही है। वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार राज्य में आदिवासियों को खत्म करने पर तुली है। जिसे कोल्हान की जनता कभी पूरा नहीं होने देगी।
![]()













Leave a Reply