रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सेल के बोकारो स्टील प्लांट द्वारा 4 जनवरी को आयोजित किए जाने वाले हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम को प्रबंधन द्वारा रद्द कर दिया गया है।
इस संबंध में बोकारो स्टील लिमिटेड के संचार प्रमुख मनी कांत धान ने 3 जनवरी को जानकारी देते हुए बताया कि सुबह के समय अत्यधिक ठंड पड़ने के कारण यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम आमतौर पर सुबह 7 बजे से आयोजित किया जाता है, लेकिन इन दिनों तापमान काफी नीचे चला गया है। अत्यधिक ठंड में रहिवासियों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह जोखिम भरा हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला लिया है।
बीएसएल प्रबंधन का कहना है कि नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मौसम की स्थिति सामान्य होने पर भविष्य में हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम को पुनः आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिलते ही शहरवासियों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। हालांकि, अधिकांश रहिवासियों ने इसे जनहित में लिया गया सही निर्णय बताया है, बावजूद इसके रहिवासियों में नाराजगी भी है।
![]()













Leave a Reply