Advertisement

फुसरो में हनुमान मंदिर छत ढलाई शुरू, पूर्व सांसद ने डाला सीमेंट

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार भुत बंगला के समीप 29 मई को हनुमान मंदिर छत ढलाई कार्य शुरू किया गया। गिरिडीह के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 22 के भूत बंगला के समीप नए हनुमान मंदिर की छत ढलाई कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व सांसद ने खुद कड़ाही उठाकर छत की ढलाई के लिए गारा डाला। इसके साथ हीं विधिवत मंदिर की छत की ढलाई शुरू हो गई।

इस मौके पर पूर्व सांसद ने मंदिर समिति के सदस्यों को इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद दी। साथ ही इस तरह के धार्मिक आयोजन में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि धर्म आमजनों को नेक राह पर चलने के लिए प्रेरित करता है। धर्म समाजिक प्रदूषण को खत्म करता है।

भटके हुए को सही राह भी दिखाता है। उन्होंने कहा कि धर्म के आश्रय में आकर सभी इंसान बन जाते हैं। धर्म कभी हिंसा के लिए मनुष्य को प्रेरित नहीं करता है। वह एक दूसरे से प्रेम करना सिखाता है। कहा कि यह अच्छी बात है कि मंदिर समिति एक ऐसे स्थल पर हनुमान मंदिर का निर्माण करा रही है, जहां इंसान को सही रास्ता दिखाई देगा। धर्म स्थल पर आने वाले को शांति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस मंदिर के विकास के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। इस काम में योगदान करना चाहिए।

मौके पर उपस्थित पूर्व पार्षद भरत वर्मा, भाजपा नेता विक्रम पांडेय, मजदूर नेता दिनेश पांडेय, युवा व्यवसायी संघ अध्यक्ष वैभव चौरसिया, समाजसेवी मनोज सिंह, भाजपा नेता कृष्ण कुमार व दिनेश सिंह, कन्हैया कुमार, अरूण स्वर्णकार, बनारसी यादव सहित मौजूद कमिटी के सभी पदाधिकारीगण मंदिर की छत ढलाई में योगदान दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *