Advertisement

पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई हनुमान जयंती

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने निकाली आकर्षक शोभायात्रा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल द्वारा बीते 6 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस बाबत बजरंग दल गिरिडीह नगर संयोजक गौरव कुमार अंशु ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा नगर के सर्कस मैदान से मोटरसाइकिल द्वारा निकाली गई।

जो बड़ा चौक हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करने के उपरांत श्याम मन्दिर पहुंची। जहां नगर के गणमान्य जनों के अलावा विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के नगर समिति को सम्मानित करने के उपरांत समापन किया गया।

कार्यक्रम में हजारीबाग विभाग के भारतीय गौवंश संवर्धन समिति के रविशंकर पांडेय, बजरंग दल जिला संयोजक रितेश पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष अनिल चन्द्रवंशी, आशुतोष तिवारी, जिला सेवा प्रमुख सुरेश रजक, बजरंग दल जिला गौ रक्षा प्रमुख सीता राम हिन्दू, जिला गौ रक्षा प्रमुख रामबाबू गुप्ता, नगर अध्यक्ष रविन्द्र स्वर्णकार, नगर उपाध्यक्ष कुंदन केशरी, ज्योति साहा, नगर सह मंत्री विकास गुप्ता, आदि।

नगर सह संयोजक शुभम झा, आनंद पांडेय, एकल विद्यालय प्रमुख कन्हैया पांडेय, नगर गौ रक्षा प्रमुख रौनक मिश्रा, सेवा प्रमुख पंकज कंधवे, सुरक्षा प्रमुख सुजीत सिंह, दिवाकर साहू, अमर सिंह, अविनाश, छोटू चन्द्रवंशी, राहुल, मिथुन, राजेश विश्वकर्मा, सचिन सिंह के साथ साथ नगर के सभी वार्ड संयोजक एवं सैकड़ो की संख्या में बजरंग भक्त मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *