Advertisement

होटल के स्टाफ क्वार्टर से मिला लटकता शव, हत्या की आशंका

प्रहरी संवाददाता/बड़बिल (ओडिशा)। क्योंझर जिला के हद में बड़बिल शहर के होटल लक्की इंडिया के स्टाफ क्वार्टर से 3 अप्रैल को एक सहायक शेफ का लटका हुआ शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान जाजपुर जिला के हद में औरंगाबाद इलाके के 24 वर्षीय सहल किशोर दास के रूप में की गई।

जानकारी के अनुसार बीते 2 अप्रैल की रात सहल किशोर की मौत की खबर सुनने के बाद दूसरे दिन 3 अप्रैल की सुबह परिजनों के बड़बिल पहुंचने के बाद और उनकी मौजूदगी में पुलिस ने स्टाफ रूम के पंखे से लटका शव बरामद किया। सहायक शेफ 28 मार्च को होटल लक्की इंडिया में काम पर शामिल हुआ था। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लगता है, लेकिन मृतक के परिवारजनों को संदेह है कि शेफ की हत्या की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़बिल पुलिस स्टेशन के अधीक्षक रमाकांत मुंदरी अपने अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पुलिस अधिकार में लेकर पुलिस स्टेशन ले आए। होटल स्टाफ इस घटना के सन्दर्भ में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और वैज्ञानिक टीम की मदद से पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *