एस. पी. सक्सेना/बोकारो। हस्तलादनी कोयला मज़दूर संघ की एक बैठक 28 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में चौधरी टोला कथारा में आयोजित किया गया। अध्यक्षता संघ के संयोजक अरुण कुमार सिंह ने की। बैठक में संघ के एक मजदूर साथी के अस्वस्थ होने को लेकर सर्वसम्मति से सहयोग करने पर बल दिया गया।

जानकारी देते हुए संघ के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश कुमार यादव ने बताया कि उनके आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे हस्तलादनी कोयला मज़दूर संघ के संयोजक सिंह के निर्देश पर भूरखूंडवा बस्ती रहिवासी दंगल नंबर 53 के मजदूर साथी माना गोप के अस्वस्थ होने की सूचना मिलने पर संघ के पदादिकारी व सदस्य गण आवास पहुंचे तथा उनसे मिलकर उनके कुशल क्षेम जाना। साथ ही उन्हें सहयोग राशि प्रदान किया गया एवं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से किया गया।
इस अवसर पर हस्तलादनी कोयला मज़दूर संघ के अध्य्क्ष राजेश्वर रविदास, सचिव राजेश राजवार, कार्यकारी अध्य्क्ष नरेश यादव, करू साव, फरीद अंसारी, नदलाल यादव, तुलसी यादव, बसंत कमार, महावीर यादव, जगदीश गिरि आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply