Advertisement

हमर अधिकार मंच ने मनाया आरटीआई दिवस

दीपेश निराला ने दिया आरटीआई कानून का प्रशिक्षण

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। देश में सूचना अधिकार कानून (आरटीआई कानून) को लागू हुए 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 12 अक्टूबर को हमर अधिकार मंच के बैनर तले आरटीआई दिवस मनाया गया। उक्त आयोजन झारखंड की राजधानी रांची के पी पी कंपाउंड सुजाता चौक के निकट स्थित ट्रेंड्स स्टूडियो सेकंड फ्लोर सिंह मार्ट में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर आरटीआई रिसोर्स पर्सन सह वकील दीपेश निराला ने झारखंड के विभिन्न जिलों से आए विभिन्न गणमान्य जनों को सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 कानून का प्रशिक्षण दिया। झारखंड में वर्ष 2022 के बाद से लेकर अब तक सूचना आयुक्त की नियुक्ति नहीं होने पर निराला ने गहरी चिंता व्यक्त की। कहा कि बीते मार्च माह में राज्य में नेता प्रतिपक्ष भी नियुक्त हो चुके हैं, इसके मद्देनजर सभी ने एक स्वर में सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द झारखंड में सूचना आयुक्त की नियुक्ति की जाय।

आयोजित वर्कशॉप में मुख्य रूप से दीपेश निराला, उमाशंकर सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, राजकुमार, अपराजिता मिश्रा, ममता वर्मा, सुनीता मेहता, शिवानंद कांशी, राजेश कुमार, अजीत कुमार, राजीव राज, नवल किशोर लाल, चंद्रदेव कुमार (गिरिडीह), पप्पू कुमार, हरेंद्र बहादुर सिंह, वेद प्रकाश साव, चंदन कुमार सिंह, बृजेश मिश्रा, आशीष कुमार जायसवाल, हरीश नागपाल, राजू रंजन मिश्रा, रिंकू तमांग, परमजीत कौर, साक्षी गोस्वामी, पिया बर्मन, दिलीप कुमार, दलबीर सिंह, विनोद जैन बेगवानी, रविंद्र मेहता, नेहा सिंह, सज्जन कुमार सिन्हा, डॉक्टर प्रशांत कुमार सिंह, मारिया साहेब, खुशबू सिंह, गायत्री कुमारी, सना सानया, नम्रता सोनी, मुकेश त्रिपाठी, अरविंद कुमार तिवारी, कविता होरो, संतोष मृदुला आदि उपस्थित थे। मंच संचालन संतोष मृदुला और धन्यवाद ज्ञापन दलबीर सिंह ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *