शेष 16 जिलों के जिला संयोजकों की भी होगी जल्द घोषणा-दीपेश निराला
एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। हमर अधिकार मंच (हम) के अध्यक्ष दीपेश निराला ने 27 नवंबर को झारखंड के 8 जिलों के जिला संयोजक के नाम की घोषणा की है। शेष 16 जिलों के जिला संयोजक के नामों की घोषणा जल्द करने की बात कही गयी है।
अध्यक्ष द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सरायकेला-खरसावां के जिला संयोजक रश्मि भेंगरा, कोडरमा के जिला संयोजक विकास निरंजन, हजारीबाग जिला संयोजक अरविंद कुमार सिंह, गिरिडीह जिला संयोजक पवन कुमार गुप्ता, धनबाद जिला संयोजक जय नारायण महतो, बोकारो जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिला संयोजक प्रेम कुमार श्रीवास्तव और लातेहार जिला संयोजक के रूप में राजेश चंद्र पांडेय के नाम की घोषणा की गई है। हमर अधिकार मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नव मनोनीत जिला संयोजकों को बधाई दी है।
![]()













Leave a Reply