Advertisement

कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन में अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी में 5 अक्टूबर को अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

विद्यालय के वंदना कक्षा में विद्यालय की अर्द्धर्वार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव धीरज कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य रणसुमन सिंह एवं अभिभावक ने विद्यालय के परंपरा के अनुसार द्वीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी कुमार गौरव ने संबोधित करते हुए विधिवत रूप से परीक्षा परिणाम की घोषणा की एवं परीक्षा के वास्तविक मूल्य व् महत्व पर व्यापक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में परीक्षा मात्र मूल्यांकन के लिए होता है कि आप कितनी चीज को सीखें है। परीक्षाओं के प्राप्तांक दर्शाते हैं कि किसी छात्र ने कितना सीखा है।

उसने कितना प्रयास किया है। कस्तूरबा विद्यालय के सचिव धीरज कुमार पांडेय ने कहा कि माता-पिता को चाहिए कि वह अपने बच्चों को अधिकतम अंकों की प्रतिस्पर्धा में दूसरे की तुलना में कोसे नहीं, बल्कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए बच्चे तैयार रहे। उन्होंने कहा कि परीक्षा का परिणाम ही आपके उज्जवल भविष्य की एक सीढ़ी का कार्य करती है।

आधुनिक युग में पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी प्राप्त करने के लिए विशेष रूप से परीक्षा देना पड़ता है। आज के युग में उच्च अंक प्राप्त करना ही उज्जवल भविष्य की गारंटी है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रणसुमन सिंह ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करने के बाद परीक्षा देना अति आवश्यक है। इससे विद्यार्थियों के ज्ञान का मूल्यांकन किया जाता है।

कहा कि परीक्षा में सफलता एवं असफलता आपके कार्यों के ही अनुरूप होती है। समाज, शिक्षक एवं विद्यार्थियों के दायित्व पर प्रधानाचार्य ने प्रकाश डाला। प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को सम्मानित किया गया।

मौके पर विद्यालय के आचार्य राजेंद्र पांडेय, संजू ठाकुर, प्रदीप कुमार महतो, मंतोष प्रसाद, दीदी शैलबाला कुमारी, ऋषिकेश तिवारी, दीपक कुमार, प्रीति प्रेरणा, विभा सिंह, राहुल कुमार, जीतेन्द्र यादव, सुषमा कुमारी, वीणा कुमारी, शिवपूजन सोनी, देवाशीष ओझा, सीमा कुमारी, नंदनी कुमारी, अनीता कुमारी, शैलेंद्र कुमार सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *