मौके पर पाँच दमकल गाड़ियाँ पहुंचकर पाया आग पर काबू
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो शहर के सबसे व्यस्त दुंदीबाग बाजार में 4 अक्टूबर की सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। गोदरेज, फोटो फ्रेमिंग, वेल्डिंग और फर्नीचर की दुकानों सहित कई वाहन भी आग की चपेट में आ गए।
आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पाँच दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। आग लगने के कारण बाजार की सड़क पर लंबा जाम लग गया और सैकड़ों राहगीर दुकान से सामान निकालने में जुट गए।
घटना में पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि वे दुकान में ही थे जब अचानक आग की लपटें उठने लगी। उन्होंने बताया कि लगभग 20 लाख रुपये से अधिक का उन्हें नुकसान हुआ है। फायर अधिकारी ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। कहा कि समय रहते दमकल की गाड़ियाँ पहुँच गईं, वरना आसपास की दर्जनों दुकानें इसकी चपेट में आ सकती थी।
![]()













Leave a Reply