युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। देश के सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक मार्गदर्शक गुरुमा करिश्मा शेट्टी (जिन्हें उनके अनुयायी स्नेहपूर्वक जॉय गुरुमा कहते हैं) हाल ही में मुंबई स्थित डॉ दीपक सिंह के निवास पर पधारीं और अपने दिव्य आशीर्वाद से संपूर्ण वातावरण को भक्ति और शांति से आलोकित कर दिया।
ज्ञात हो कि, डॉ दीपक सिंह, जो अपनी अंतर्राष्ट्रीय रचनात्मक परियोजनाओं और हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट के साथ संबंधों के लिए जाने जाते हैं, लंबे समय से इस क्षण की प्रतीक्षा कर रहे थे। गुरुमा के स्वागत हेतु उन्होंने विशेष रूप से इस्कॉन मंदिर का कृष्ण भजन संकीर्तन घर में आयोजित कराया, ताकि जैसे ही गुरुमा पधारें, पूरा वातावरण भक्ति, प्रेम और समर्पण से भर जाए।
इस अवसर पर गुरुमा ने अपने विशिष्ट शिव भक्ति आशीर्वाद अनुष्ठान के माध्यम से नकारात्मकता को दूर कर घर में समृद्धि, शक्ति और शांति का संचार किया। उनके संदेश ने यह स्पष्ट किया कि शिव भक्ति और आदि शक्ति की साधना जीवन से भय को दूर कर नई संभावनाओं और सकारात्मक ऊर्जा का द्वार खोलती है। गुरुमा करिश्मा शेट्टी आज के युग में प्राचीन ज्ञान को आधुनिक जीवन से जोड़ने वाली एक प्रकाश स्तंभ हैं। वे शिव भक्ति, शिव पुराण और आदि शक्ति की साधना से आमजनों के जीवन में विश्वास, साहस और प्रकाश भर रही हैं।
उनके द्वारा स्थापित शिव संग आज हज़ारों देशवासियों के लिए आध्यात्मिक शक्ति का केंद्र बन चुका है। कार्यक्रम के समापन में भजनों, शिव मंत्रों और कृष्ण नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। संभावना है कि अब डॉ सिंह का घर हमेशा के लिए गुरुमा के आशीर्वाद की अनुगूँज से गूँजता रहेगा।
![]()













Leave a Reply