Advertisement

गुरु पूर्णिमा पर सदगुरु मंदिर में गुरु गोष्ठी का अयोजन

विहंगम संत समाज के प्रथम परंपरा सदगुरु धर्मचंद्र देव की पुण्यतिथि मनी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। गुरु पूर्णिमा के मौके पर 10 जुलाई को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड विहंगम योग संत समाज द्वारा गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित सदगुरु सदाफल देवजी महराज मंदिर में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सद्गुरु मंदिर परिसर में एक कुंडीय वैदिक विश्व शांति हवन, अनुष्ठान पुरोहित कृष्ण कुमार द्वारा संपन्न किए गये, जबकि यजमान के तौर पर विहंगम योग के बोकारो जिला संयोजक नीलकंठ रविदास, कोयलांचल संयोजक आनंद केशरी, उप संयोजक प्यारेलाल यादव, अजीत जायसवाल, मालती देवी, सुशीला देवी, इंदु देवी, सुषमा देवी, मीनू मिश्रा, नारायण मल्लाह, बलभद्र नायक, महानंद साव, सीता देवी, सुगिया देवी आदि विराजमान थी।

मंदिर प्रांगण में ‘अ’ अंकित स्वेत ध्वज गुरु भाइयों द्वारा फहराया गया। इससे पुर्व प्रारंभ में गुरु वंदना, स्वागत गान, मंगल गान तथा गुरु ग्रंथ के साथ शुरुआत की गयी। यहां विहंगम योग के प्रथम परंपरा सद्गुरू धर्मचंद देवजी की 56वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके संदेशों को उपस्थित समूह के बीच साझा किया गया। आरती, शांति पाठ के बाद खीर महाप्रसाद का वितरण किया गया।

मौके पर पंचानन साव, नरेश मिश्रा, उमाकांत साव, माथुर साव, सूदन मिश्रा, सरिता देवी, ठंडी देवी, चाइना देवी, नूनी बाला, भगिया देवी आदि शिष्या मौजूद थी।
एक अन्य समाचार के अनुसार बोकारो थर्मल संत समाज द्वारा भी गुरु पूर्णिमा पर संत आश्रम में गुरु गोष्ठी का अयोजन किया गया, जिसमें आसपास से आये बड़े पैमाने पर गुरु भाई बहनो ने सिरकत की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *