Advertisement

वैशाली जिले में धूमधाम से मनाई गई गुरु रविदास जयंती

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिले में जगह जगह 5 फरवरी को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 646वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती के बड़ी संख्या में उपस्थित उनके अनुयायियों ने कई कार्यक्रम किये।

इसी क्रम में रविदास जयंती के अवसर पर वैशाली जिला के हद में लालगंज अंचल के शितल भकुरहर ग्राम पंचायत में भी दलित वस्तियों में धूम धाम से रविदास जयंती मनाया गया। शितल भकुरहर के दलित बस्ती में आयोजित सन्त रविदास जयंती में पंचायत की मुखिया अलका देवी के साथ अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि कोई भी मनुष्य जन्म से शूद्र या ब्राह्मण नही होता। शूद्र में जन्म लेनेवाला व्यक्ति अपने कर्मो से ब्राह्नत्व को प्राप्त करता है। सन्त रविदास को सभी जाति के लोग मानते हैं।

सन्तो में उनका उच्च स्थान है। मुखिया ने कहा कि सनातन धर्म मे सभी जाति समान है। सिर्फ वोट की राजनीति के लिए भेद भाव बनाये जाते हैं। जिसे शिक्षा और ज्ञान से दूर किया जा सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *