Advertisement

फुसरो के अवासीय परिसर मे गुरु गद्दी पूजा का आयोजन

एन. के. सिंह फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के शारदा कालोनी स्थित भोला भारती के अवासीय परिसर मे 4 अक्टूबर को गुरु गद्दी पूजा का आयोजन किया गया। गुरु गद्दी पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालूगण उपस्थित हुए।

मध्यप्रदेश (वर्तमान में छतीसगढ़ राज्य) के भिलाई से सतनाम प्रचारक संत खूबियां टंडन, संत संजय टंडन और दुर्ग से आए रोहित कुमार टंडन ने गुरु गद्दी पर धार्मिक अनुष्ठानों व कार्यक्रमों का आयोजन किया। भंडारे में सतगुरु गुरु गद्दी के सेवकों की भीड़ उमड़ी। प्रसाद ग्रहण कर गुरु चरणों में शीश झुका कर सभी ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर एक सप्ताह से चले आ रहे है पर्व का विधिवत समापन किया गया। कई दंपति ने हवन में भाग लिया गया और विश्व शांति एवं देश समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा हवन कुंड में पूर्णाहुति डालकर अपनी शांति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गयी। मौके पर भोला भारती, तारा चंद्र, सूरज जागडे, चन्ददेव साहू, भूमी भारती, लता बाई, प्रेम भारती, वीणा देवी, रत्ना भारती, सविता देवी, खुशी भारती, यमुना देवी, सरिता देवी आदि दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *