Advertisement

शास्त्री नगर में आरएसएस द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नप क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित उषा पॉलीक्लिनिक में 24 जुलाई को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गुरु दक्षिणा कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य रूप से आरएसएस के धमेंद्र कुमार ने भगवा ध्वज पर पुष्प अर्पित कर किया। तत्पश्चात पूजन व ध्वजा प्रणाम किया गया। इस दौरान स्वयं सेवकों ने गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में भाग लेकर गुरु मंत्र लिया।

इस अवसर पर संघ के फुसरो नगर कार्यवाह मंचु सिंह ने कहा कि गुरु के बगैर मानव का जीवन अधूरा है। गुरु के बगैर ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है। प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉ उषा सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से प्रत्येक वर्ष गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि जीवन में गुरु का महत्व बहुत ही अहम है।

मौके पर दिनेश सिंह, जितेंद्र वर्मा, आकाश चक्रवर्ती, राजेश मिश्रा, सुशील अग्रवाल, रंजन कुमार सिंह, रंजीत कुमार, लालमोहन ठाकुर आदि गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *