एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड में स्थित सीसीएल के विभिन्न कोयला क्षेत्र के कोलियरी क्षेत्र में अवैध कोयला चोरी तथा अवैध उत्खनन की रोकथाम को लेकर बीते 5 अप्रैल को दिशा निर्देश जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार सीसीएल मुख्यालय रांची के सुरक्षा विभाग द्वारा बीते 5 अप्रैल को जारी पत्रांक क्रमांक-विभागध्यक्ष सुरक्षा/सीसीएल/2024/486 के माध्यम से कोयला चोरी तथा अवैध उत्खनन रोकने को लेकर जरूरी निर्देश दिया गया है।
सीसीएल मुख्यालय रांची के विभागाध्यक्ष सुरक्षा द्वारा जारी निर्देश में सभी अनधिकृत रास्तो की पहचान कर उसे बंद करने, अन्य विभागों में कार्यरत आधीक्य कर्मियों को सुरक्षा संबंधि प्रशिक्षण देने व् ऑन जॉब प्रशिक्षण देने, कोयला लदे वह्य वाहनों की औचक जांच व् पुनः वजन कराने, अवैध खनन से संबंधित जानकारी को लेकर नेटवर्क तैयार करने व् प्रशिक्षित करने, गस्ती दल व् क्यूआरटी टीम को मजबूत करने, गस्ती दल द्वारा जांच प्रक्रिया तेज करने व् अनैतिक आदि।
गतिविधियों पर अंकुश लगाने, राज्य पुलिस के साथ सामंजस्य बनाने तथा सहयोग लेकर कोयला चोरी सहित अवैध खनन स्थल का पता लगाकर उसकी रोकथाम करने, अंदरूनी कोयला प्रेषण का पुनः वजन कर मिलान कराने, साइकिल, मोटरसाईकिल अथवा किसी अन्य माध्यम से अवैध कोयला ढूलाई पर अंकुश लगाने, संवेदनशील स्थलों के आसपास बाड़बंदी करने, आरएफआईडी, जिपिएस, सीसीटीवी कैमरा एवं इलेक्ट्रोनिक युक्त बूम बैरियर की व्यवस्था करने, खदान क्षेत्र में ट्रेंच कटिंग कर खदान के भीतर अनधिकृत वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाना शामिल है।
![]()













Leave a Reply