एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 27 स्थित सिंह नगर में एक जनवरी को समाजसेवी सह वार्ड के भावी प्रत्याशी गुड़िया देवी द्वारा सैकड़ो विकलांग, वृद्ध महिला व पुरुष सहित असहायो और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया।
मौके पर गुड़िया देवी ने कहा कि चिन्हित कर अन्य गरीब जनों के बीच कंबल वितरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अगर आपको भगवान कुछ दिया है तो गरीब निसहाय को मदद करने का काम करें। कहा कि दान देने से घटता नहीं है। गरीब का दुआ बहुत काम आता है।
कंबल वितरण के दौरान उनके निवास स्थान पर सैकड़ों की संख्या में जरूरतमंद मौजूद थे, जो अपनी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। मौके पर डब्लू सिंह, वृज विहारी पांडेय, जवाहर लाल यादव, प्रशांत सिंह, नरेश गुप्ता, रंजीत सिंह, मुन्ना चौधरी, रूबी देवी, बेवी देवी, पुनम देवी, सुशीला देवी, प्रियंका कुमारी, अशोक सिंह, मनोज सिंह, बबीता देवी, दयाशंकर सिंह, जनेश्वर सिंह, बिक्की सिंह, रंजन सिंह, फतीजन सिंह सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply