दौड़ में रोमित, कराटे में प्रिंस को मिला स्वर्ण पदक, बीरबल चंपिया बना बेस्ट एथलीट
सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। डीएवी नेशनल गेम्स के तहत विभिन्न स्कूलों की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में डीएवी गुवा के बच्चों ने उम्दा प्रदर्शन कर जिला स्तर पर पहचान बनाई है।
झारखंड ए संभाग के क्षेत्रीय रीजनल ऑफिसर्स ओ पी मिश्रा एवं डीएवी गुवा की प्राचार्या उषा राय ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की है। झारखंड ए संभाग के क्षेत्रीय रीजनल ऑफिसर्स ओ पी मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि खेल से अच्छी भावना, साहस, सहनशीलता व सद्गुणों का विकास होता है।
उन्होंने कहा कि खेल कूद के माध्यम से जीवन मे उत्कृष्ट पहचान बनाने के लिए प्रयास व संघर्ष करते रहना चाहिए। डीएवी गुवा की प्राचार्य उषा राय ने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्र स्थित डीएवी गुवा के बच्चों को अगर तराशा जाए तो देश -विदेश में इस क्षेत्र का नाम रौशन कर सकते है। उन्होंने कहा कि उम्दा प्रदर्शन करने वाले बच्चों की मेहनत एवं लगन सराहनीय रहा है। प्राचार्य द्वारा सभी विजेता बच्चों को मेडल पहनाकर स्कूल की प्रार्थना सभा में गौरवान्वित किया गया।

जानकारी के अनुसार डीएवी बहरागोड़ा में आयोजित कलस्टर स्तरीय एथलेटीक प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग के लड़कों की सौ मीटर दौड़ में रोमित कांडियार को स्वर्ण, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ में बीरबल चंपिया को स्वर्ण, 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ ज़ेवेर भेंगरा को रजत पदक मिला।
लंबी कूद में विभोर हाजरा ने कांस्य प्राप्त हासिल किए। इसी क्रम में अंडर 17 वर्ग युवा वर्ग में सौ मीटर दौड़ में माईकल जोजो रजत, ऊंची कूद में रोहित गोगराई रजत, शॉट पुट मे दीनबंधु लोहार ने कांस्य पदक हासिल किया।
डिस्कस थ्रो मे दीनबंधु लोहार ने कांस्य हासिल किए। अंडर 14 युवा वर्ग के सौ मीटर दौड़ में राजवीर पात्रो को कांस्य पदक, 200 मीटर दौड़ में रोनाल नाग को रजत पदक, 400 मीटर दौड़ में आशीष करुआ को कांस्य पदक, 800 मीटर दौड़ में अभय करुआ को रजत
पदक पदक मिला। लंबी कूद में रोनाल नाग को रजत, राजवीर पात्रो ने शॉट पुट में कांस्य एवं 4×100 मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक हासिल किए।
अंडर 17 लड़कियों में सौ मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में श्रेया ने रजत, 400 मीटर दौड़ में मनीषा करुआ स्वर्ण, 800 मीटर दौड़ में सिमोन नाइट को कांस्य पदक मिला। लंबी कूद में मनीषा पूर्ति को कांस्य पदक मिला। बच्चों के उत्कृष्ट लेवल में ओवरऑल बॉयज चैंपियन मे डीएवी गुवा के बीरबल चंपिया को बेस्ट एथलीट चयन किया गया। राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में बीरबल चंपिया ने भी पहचान बनाते हुए कांस्य पदक बटोरे।
डीएवी नोवामुंडी मे आयोजित क्लस्टर लेवल कराटे में प्रिंस गोस्वामी स्वर्ण पदक, मो.अयन रजत, अंश गुहा स्वर्ण, अन्वेषा कांजीलाल एवं रीती रंजन रजत पदक हासिल की।
रामगढ़ जिला के हद में डीएवी भड़ेचनगर में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में डीएवी गुवा के प्रिंस गोस्वामी ने कांस्य पदक हासिल किए। बोकारो में कार्यक्रम समायोजन में डीएवी गुवा के क्रीड़ा शिक्षक विनोद कुमार साहू के साथ – साथ वरीय शिक्षक बाल गोपाल सिंह, प्रमा मिश्रा, राजवीर सिंह, रौशन कुमारी, योगेन्द्र नाथ त्रिपाठी, श्रवण कुमार पांडेय एवं अनन्त कुमार उपाध्याय की अग्रणी भूमिका रही।
![]()













Leave a Reply