Advertisement

गुवा गोली कांड शहादत दिवस होगी ऐतिहासिक -सुखराम उरांव

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। गुवा शहीद दिवस को ऐतिहासिक बनाने को लेकर झामुमो पश्चिम सिंहभूम जिलाध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव अन्य पदाधिकारियों के साथ एक सितंबर को गुवा पहुंचे।

इस अवसर पर विधायक सुखराम उरांव ने गुवा शहीद स्थल, कार्यक्रम स्थल तथा मुख्यमंत्री, मंत्री आदि नेताओं के ठहरने का स्थल का जायजा लिया। गुवा डाक बंगला में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कहा कि इस बार गुवा गोली कांड शहादत दिवस ऐतिहासिक होगी। साथ ही बैठक में जिला व विधानसभा स्तरीय तैयारी समिति का गठन किया।

जानकारी के अनुसार जिला स्तरीय तैयारी समिति में मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा माझी, विधायक सुखराम उयंव, निरल पुरती, भुवनेश्वर महतो, सोनाराम देवगम, जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, दिनेश चन्द्र महतो, राहुल आदित्य, प्रेमनाथ गुप्ता, सोहेल अहमद को रखा गया है।

जबकि विधानसभा स्तरीय तैयारी समिति के प्रमुख जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन एवं राहुल आदित्य के अलावे बामिया माझी, आलोक अजय तोपनो, वृन्दावन गोप (पूजा पाठ व्यवस्था), मंगल पूर्ति, मो. तबारक, दुर्गा चरण देवगम, रिमु बहादुर थापा, अशोक दास, चुमन लाल लागुरी, मनोज लागुरी, मो. युसुफ, कमल बोबोंगा, संदेश सरदार, सारिक रजा, शंकर बोबोंगा, महेन्द्र तिरिया, जगबन्धु गोप, मैरम जेराई, अजीत कुंकूल, किशोर दोरायबुरू, राज बानरा को बनाया गया।

सभी को आज से हीं तैयारी से जुड़े कार्यों में लगने का निर्देश जिलाध्यक्ष द्वारा दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपरोक्त के अलावा प्रेमनाथ गुप्ता, वृंदावन गोप, गोवर्धन चौरसिया, अशोक दास सहित बड़ी संख्या में झामुमो समर्थक मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *