Advertisement

वंदे मातरम के 150 वर्ष के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम

देशभक्ति के सुरों से गूंजा सारण जिला समाहरणालय सभागार

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बंकिम चंद्र चटर्जी की रचना वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 7 नवंबर को सारण जिला समाहरणालय सभागार में वंदे मातरम गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम छपरा नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडेय के नेतृत्व में भव्य व् सामूहिकता के साथ किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में जिले के वरीय पदाधिकारी, भारत स्काउट और गाइड के स्वयंसेवक तथा अनेक सामाजिक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर आयुक्त पांडेय, जिला उद्यान पदाधिकारी सुधीर कुमार तिवारी, बाल संरक्षक पदाधिकारी गीतांजलि प्रसाद, ओएसडी मिंटू चौधरी, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी डॉ विभा भारती, जिला अवर निबंधक गोपेश कुमार, उपाध्यक्ष भारत स्काउट और गाइड सारण डॉ हरेंद्र सिंह तथा जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) अमन राज उपस्थित रहे।

मौके पर भारत स्काउट और गाइड सारण के लगभग 50 स्काउट और गाइड स्वयंसेवक एवं कई सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सभी ने एक साथ वंदे मातरम का सामूहिक गायन कर देशभक्ति का संदेश दिया और मां भारती के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम के संचालन में भारत स्काउट और गाइड सारण की टीम की सक्रिय भूमिका रही। पूरे आयोजन के दौरान सभागार देशभक्ति के सुरों से गूंज उठा।

वहीं वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सारण पुलिस द्वारा देशभक्ति और एकता की भावना के प्रतीक इस गीत के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। जबकि वरीय पुलिस अधीक्षक सारण डॉ कुमार आशीष के नेतृत्व में वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया।

इस अवसर पर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत वातावरण में सभी ने एक स्वर में भारत माता के प्रति श्रद्धा अर्पित की। साथ ही जिला के सभी थाना एवं कार्यालय परिसरों में भी वंदे मातरम् गीत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्षों, पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *