Advertisement

बाबानगरी देवघर में जलाभिषेक के लिए कांवरियों का जत्था रवाना

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सावन मास आरंभ होने के बाद 9 जुलाई को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित मंदिर परिसर से भोले बाबा को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जत्था बाबा नगरी देवघर रवाना हो गया।

जानकारी के अनुसार जारंगडीह से 35 श्रद्धालुओं का जत्था स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर से रवाना किया गया। बताता चलू कि बाबा धाम जाने से पूर्व ये सभी काँवरियों ने शिव मंदिर में पुजा अर्चना की। उसके बाद बम बम भोले के नारो से पुरा वातावरण गूंज उठा।

जत्थे की रवानगी के मौके पर स्थानीय युवा समाजसेवी टिंकू पंडित, अतुल कुमार, संतोष कुमार आदि गणमान्य मुख्य रूप से उपस्थित थे। जबकि बाबा धाम देवधर जाने वाले जत्थे मे सौरभ कुमार दुबे, राहुल कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, संदीप कुमार, बिगु राम, रोहन कुमार, गौतम कुमार, पवित्रा दास, अमरेश कुमार, दीपक बाउरी, दीपक कुमार, संजय मंडल, रवि सिंह राठौर, चंदन कुमार, हेमंत मंडल, राजवीर गुप्ता, चंदन गुप्ता, आनंद, विक्रम कुमार, भीमा के अलावे बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *