Advertisement

मेहंदी लगाकर दुल्हन कर रही अपने साजन का इंतजार, शादी के कुछ घंटे पहले दूल्हा गायब

बगोदर/गिरिडीह। बगोदर थाना क्षेत्र (Bagodar Police Station Area) के अटका से बीती रात से एक युवक गायब है। दूसरे दिन रविवार को परिजनों के द्वारा युवक की काफी खोजबीन की गई। मगर उसका सुराग नहीं मिला। खास बात यह है कि युवक की शादी रविवार यानी आज रात को हीं होनी थी।

इससे युवक और युवती पक्ष के लोग पूरे दिन परेशान रहे और उसके आने का इंतजार करते रहे। लेकिन जब वह नहीं आया और न हीं उसका फोन लगा तब अंत में युवक के पिता बगोदर थाना पहुंचे एवं मामले को लेकर लिखित शिकायत की है। युवक के पिता मितलाल नायक ने बताया कि गांव की हीं एक लड़की से अपनी पसंद से बेटा शादी तय किया था।

रविवार को रात में मेहंदी लगाने के बाद बेटा सोने चला गया और फिर सुबह उसे देखा नहीं गया है। रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की गई मगर कुछ पता नहीं चला। युवती के चाचा प्रकाश साव ने बताया कि शादी के लिए सूर्यकुंड मंदिर पहुंच गए थे। इस बीच ग्यारह बजे युवक के गायब होने की सूचना मिली।

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस के समक्ष की गई लिखित शिकायत में दुल्हा संजय कुमार के पिता मितलाल मंडल ने कहा है कि बेटा का शादी 27 जून को होना तय हुआ था।

अटका से पांच किमी दूरी में बरकठ्ठा प्रखंड क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थल सूर्यकुंड में शादी होनी थी। वह अपनी पसंद से गांव की हीं एक लड़की से शादी करने का निर्णय लिया था। कहा है कि टी- शर्ट और पैजामा पहना हुआ था तथा खाली पैर है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *