Advertisement

अधिकारी क्लब ढोरी में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल निदेशक मानव संसाधन, मुख्यालय रांची के मार्गदर्शन में 20 अगस्त को बोकारो जिला के हद में ढोरी क्षेत्र के जीएम कॉलोनी स्थित अधिकारी क्लब में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

आयोजित शिविर का मुख्य उद्देश्य सीसीएल में कार्यरत व् सेवानिवृत कर्मचारियों, उनके आश्रितों, ठेका श्रमिकों एवं अन्य हितधारकों की लंबित शिकायतों का समाधान करना था। शिविर के दौरान ढोरी तथा बीएंडके क्षेत्र की कुल 25 शिकायतें दर्ज की गईं। इन शिकायतों में मुख्यतः सीएमपीएफ,‌ पेंशन, सेवानिवृत्त बकाया भुगतान, नियोजन/सेवा से जुड़े मुद्दे तथा ठेका श्रमिकों से संबंधित समस्याएं शामिल थीं।

प्राप्त शिकायतों में से कुछ का स्थल पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष शिकायतों के समयबद्ध और विशिष्ट समाधान का आश्वासन दिया गया। सीसीएल प्रबंधन का मानना है कि यदि कर्मचारियों और हितधारकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निपटारा किया जाए, तो यह कंपनी के समावेशी विकास में सहायक सिद्ध होगा। इस शिविर का आयोजन इसी सोच को मूर्त रूप देने के लिए किया गया था।

इस अवसर पर सीसीएल मुख्यालय रांची से मुख्य प्रबंधक, मानव संसाधन/समाधान सेल गौतम चौधरी, वरिष्ठ प्रबंधक, मानव संसाधन तेजविंदर सिंह, ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा, क्षेत्राधिकारी मानव संसाधन कुमारी माला, बीएंडके क्षेत्र कि क्षेत्राधिकारी मानव संसाधन विनय रंजन टुडु, प्रबंधक प्रबंधक एचआर ढोरी सुरेश सिंह, सीताराम यूके, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, सहायक कार्मिक प्रबंधक शालिनी यादव, प्रेक्षा मिश्रा, आस्था, अरुण कुमार, यूनियन प्रतिनिधि विकास सिंह, ओम शंकर सिंह, गोवर्धन रविदास चंदन राम आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *