एस. पी. सक्सेना/बोकारो। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सेना द्वारा चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सेना पर गर्व करते हुए साधुवाद दी है।
माकपा बोकारो जिला सचिव सह राज्य कमिटी सदस्य भागीरथ शर्मा ने पार्टी पोलित ब्यूरो के बयान के आधार पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पीओके और पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों और बुनियादी ढांचें को नष्ट करने के उद्देश्य से चलाया गया था। सशस्त्र बलों के अनुसार ये हमले निश्चित स्थानों पर केंद्रित और गैर उकसावे पूर्ण था। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पीओके के नौ आतंकवादी ठिकाने को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया है।
मालूम हो कि बीते माह 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक मे सीपीआई (एम) सहित सभी राजनीतिक दलों ने आतंकवादियों और उनके सभी आकाओं के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा उठाए जाने वाले कदमों का समर्थन किया था।
सीपीएम पोलित ब्यूरो ने मांग किया है कि इन कार्रवाईयों के साथ- साथ पाकिस्तान पर यह दबाव भी जारी रहना चाहिए कि वह पहलगांव में निर्दोष के नरसंहार के लिए जिम्मेदार आतंकियों को भारत को सौंप दे और यह सुनिश्चित करे कि उसके क्षेत्र से कोई आतंकवादी शिविर संचालित न हो। साथ ही भारत सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा हो सके।
![]()













Leave a Reply