रेलवे को ₹1.45 करोड़ से अधिक का राजस्व, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधा
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के हद में सोनपुर रेल मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, स्टेशन सौंदर्यीकरण एवं रेल राजस्व में वृद्धि के उद्देश्य से 26 जून को सोनपुर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया एवं स्टेशन अप्रोच रोड के साथ कुल 532 गैर-किराया राजस्व (एनएफआर) स्टॉलों के लिए ई-नीलामी का सफल आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार इस प्रक्रिया में कुल 166 स्टॉलों का आवंटन किया गया, जिससे रेलवे को ₹46.71 लाख का वार्षिक राजस्व तथा आगामी तीन वर्षों में लगभग ₹1.40 करोड़ का कुल रेल राजस्व प्राप्त होगा। इससे यात्रियों को आवश्यक सेवाएं स्टेशन परिसर में ही सहज रूप से उपलब्ध होंगी। वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
इसी के साथ, 5 लोको इंजनों पर विज्ञापन के लिए भी निविदा आमंत्रित की गई थी, जिससे रेलवे को प्रत्येक वर्ष ₹5 लाख का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।
स्थानीय व्यवसायियों एवं उद्यमियों को गैर-किराया राजस्व व्यापार के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी और यात्रियों के हित में बताया। कहा कि सोनपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के नेतृत्व में मंडल वाणिज्य टीम द्वारा यह सफल आयोजन संभव हो सका। कहा कि सोनपुर मंडल रेल प्रशासन यात्रियों को बेहतर सुविधा, स्वच्छता एवं सेवायुक्त स्टेशन प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
![]()













Leave a Reply