एस. पी. सक्सेना/बोकारो। चेहल्लुम के अवसर पर बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के नया बस्ती बोकारो थर्मल में 24 अगस्त को लाठी मुकाबला का आयोजन किया गया।
चेहल्लुम के अवसर पर आयोजित लाठी खेल मुकाबला आयोजन में मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा कांग्रेस के बोकारो जिला सचिव मो. करीम अंसारी, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य शहजादी बानो उपस्थित थे। मुकाबले में कुल 3 टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें गुलसने इस्लाम अहले सुन्नत सादाब मोहल्लाह खेतको, केएमसी कलब नई बस्ती तथा कारवाने हेजाज दरगाह मोहल्लाह चलकरी शामिल है। निर्णायक की भूमिका मो. मुबारक हुसैन एवं रेफरी की भूमिका वसीम हैदर ने निभायी।

बताया जाता है कि आयोजित शानदार खेल प्रदर्शन में पहला गुलशने इस्लाम अहले सुन्नत सादाब मोहल्लाह खेतको, दूसरा कारवाने हेजाज दरगाह मोहल्लाह चलकारी, तीसरा केएमसी क्लब नई बस्ती घोषित किया। सभी टीमों के खिलाड़ियों को अतिथियों ने मेडल एवं कप देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सचिव मो. करीम अंसारी अंसारी ने कहा कि परंपरागत लाठी व हथियार का खेल अपनी रक्षा करने की कला है। मौके पर अंजुमन सदर इदरीस अंसारी, सीक्रेटी मो. जाकिर अंसारी, विस्थापित नेता दिनेश यादव, समाजसेवी मो. इस्तियाक अहमद, मो. खालिद हुसैन, अजीमुद्दीन अंसारी, लाल मौहम्मद, सोएब अंसारी, सुनील सिंह, सूरज यादव, विश्वनाथ यादव, मंटू यादव, अफजल अंसारी, अरबाज अंसारी, झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा बोकारो जिला संगठन सचिव मो. इस्तियाक अंसारी, कमेटी के सदस्य नदीम अंसारी, एजाज अंसारी, शरीफ अंसारी, ताहिर अंसारी, फैसल अंसारी, उप मुखिया अफजल हुसैन सहित भारी संख्या मे रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply