Advertisement

नाती ने कुल्हाड़ी से नाना की हत्या कर नानी को किया घायल

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में छोटानागरा थाना क्षेत्र के बाईहातु गांव में 21 वर्षीय नाती ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने नाना की हत्या कर दी। बचाने आये नानी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बीते 12 दिसंबर की मध्य रात्रि की बतायी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय मोहन जोंको ने अपने नाना 72 वर्षीय पंचु चाम्पिया की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी और नानी चिमनी चाम्पिया (62 वर्ष) को गंभीर रुप से घायल कर दिया। यह घटना 12 दिसम्बर की मध्य रात्रि लगभग 11 बजे की बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते हीं छोटानागरा थाना प्रभारी उमा शंकर वर्मा ने हत्या के आरोपी मोहन जोंको को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच में जुट गए।

घायल चिमनी चाम्पिया को बेहतर इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी भेजा गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि मृतक की एक हीं बेटी थी। बेटी और नाती अपने नाना-नानी के घर बाईहातु गांव में रहता था। बीती रात सभी सोये थे तभी मोहन ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर नाना की हत्या व नानी को गंभीर रुप से घायल कर गांव के बाहर घूम रहा था। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी मोहन ने पुलिस को बताया कि उसकी दिमागी स्थिति ठीक नहीं है। लेकिन उसकी दिमागी हालत खराब होने जैसा कोई मामला दिख नहीं रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *