बाजे-गाजे के साथ भाजपा विधायक के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष व् दरभंगा के विधायक संजय सरावगी का 18 दिसंबर को सारण जिला के हद में सोनपुर नगर शिव बचन चौक पर स्थानीय भाजपा विधायक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में गाजे -बाजे के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
ज्ञात हो कि, नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष सरावगी पदभार ग्रहण करने के दौरान दरभंगा से पटना जाने के क्रम में बाबा हरिहरनाथ की धरती सोनपुर के शिववचन चौक पर रुके, जहां उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सोनपुर के भाजपा विधायक विनय कुमार सिंह के अलावा प्रदेश महामंत्री जिवेस राम, प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, तरैया विधायक जनक सिंह, मोहिउद्दीनगर विधायक राजेश कुमार सिंह, लालगंज विधायक़ संजय कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय एवं रामदयाल शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, सोनपुर नगर परिषद अध्यक्ष अजय शाह, अभय कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा राम, जिला मंत्री राजीव कुमार सिंह, लालबाबु कुशवाहा, मोहन शंकर, संजीव कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह, महेश कुमार, नरेश सिंह, सुधीर सिंह, भोला सहित जिले एवं विधानसभा के तमाम वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply