प्रहरी संवाददाता/बोकारो। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेई 22 सितंबर को बोकारो पहुंचे। बोकारो आगमन पर मिलन केंद्र समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह की अध्यक्षता भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव ने किया। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित धनबाद के सांसद पी एन सिंह, बोकारो विधायक बिरंचि नारायण, पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, आदि।

भाजपा बोकारो जिला मंत्री विक्रम पांडेय, बोकारो महानगर महिला मोर्चा अध्यक्षा ममता गोस्वामी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी बाजपेई का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। उक्त जानकारी भाजपा बोकारो महानगर महिला मोर्चा अध्यक्षा ममता गोस्वामी ने दी।
![]()












Leave a Reply