Advertisement

भाजपा का परिवर्तन संकल्प यात्रा का रथ गोमियां पहुंचने पर भव्य स्वागत

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। भाजपा का परिवर्तन संकल्प यात्रा का रथ 25 सितंबर को बोकारो जिला के हद में गोमियां मोड़ पहुंचा। परिवर्तन यात्रा का उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां मोड़ में 25 सितंबर को परिवर्तन संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा। इस दौरान सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता रथ के स्वागत के लिए खड़े थे। रथ में बोकारो विधायक विरंची नारायण, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय, बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय, पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष विनोद महतो, वरीय भाजपा नेता देवनारायण प्रजापति मुख्य रूप से रथ में सवार थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल माला वर्षा कर जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस दौरान झारखंड सरकार मुर्दाबाद के नारे लगे। भाजपा कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज दिखे।
इस अवसर पर भाजपा गोमियां प्रखंड अध्यक्ष मोहन राम ने कहा कि झारखंड सरकार की गलत नीतियों एवं उनकी नाकामियों को जनता तक पहुंचाना ही भाजपा के परिवर्तन यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में वर्तमान सरकार को इसका जवाब जनता देगी।मौके पर रोहित यादव, दुलाल प्रसाद, उमेश ठाकुर, आशा देवी, शीला रानी, राजकुमार साव, भरत स्वर्णकार सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *