Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का पेटरवार में भव्य स्वागत

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बोकारो जिला भाजपा कमेटी की ओर से पेटरवार में 12 फरवरी को गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

पेटरवार पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष साहू ने संयुक्त बिहार के सांस्थिक वित्त मंत्री स्वर्गीय छत्रुराम महतो के मूर्ति पर पुष्प अर्पित किया। यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साहू ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

जिला स्तरीय भाजपा पदाधिकारियों ने भी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि बोकारो जिला भाजपा संगठन पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयदेव राय सहित कई वरिष्ठ नेता, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

तेनु नहर मार्ग पर किनारे गार्डवाल निर्माण जारी

एक अन्य समाचार के अनुसार बोकारो जिला के हद में तेनु नहर मार्ग की चौड़ीकरण सहित मजबूतीकरण की जारी कार्य की जगह किनारे में गार्डवाल निर्माण कार्य किया जा रहा है। कार्य वर्तमान में पिछरी-अंगवाली के बीच खेढो के निकट किया जा रहा है।संवेदक की ओर से जगत प्रहरी को 13 फरवरी को बताया गया कि नहर की पूर्व सड़क के किनारे मिट्टी फिलिंग कर चौड़ी की जा रही है।इसकी सुरक्षा के उद्देश्य से गार्डवाल का निर्माण किया जा रहा है, जो विभागीय प्राक्कलन में वर्णित है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *