प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)।सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में 26 अगस्त को गृहस्थों ने पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया।इस दौरान शोभा यात्रा झांकी निकाली गयी। झांकी में भाग लेने वाले कलाकारों तथा सहयोगियों को सम्मानित किया गया।
जानकारी के अनुसार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा में लगभग तीन दर्जन विभिन्न प्रकार की झांकी शामिल थी। इसमें सबसे ज्यादा झांकी भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला की रही। कहीं माखन चोरी की झांकी मन को मोह रही थीं, तो कहीं गोपी और श्रीकृष्ण की रासलीला का दर्शन हो रहा था। इस अवसर पर कंस कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की मनोरम झांकी भी मनमोहक रहा। वासुदेव जी का नवजात श्रीकृष्ण को लेकर यमुना नदी पार करते हुए दर्शाया गया झांकी खास आकर्षक था।

सड़क किनारे दोनों तरफ खड़े स्त्री – पुरुषों के हुजूम ने जगह – जगह शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की। यहां से यात्रा शहीद महेश्वरी चौक, रजिस्ट्री बाजार, स्टेशन गेट, न्यू गेट, गोला बाजार, गौतम चौक होते लालू यादव चौक पहुंची। वहां से वापसी में सोनपुर के डाक बंगला मैदान में शोभा यात्रा का समापन किया गया।
बताया जाता है कि शोभा यात्रा के दौरान झांकी में भाग लेने वाले कलाकारों तथा सहयोगियों को सम्मानित किया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा में लगभग तीन दर्जन विभिन्न प्रकार की झांकी शामिल थी। इसमें कहीं श्रीकृष्ण की बाल लीला, तो कहीं माखन चोरी तथा कहीं गोपी और किशन रासलीला से लेकर कारागार में भगवान का जन्म तथा वासुदेव को भगवान कृष्ण को लेकर नदी पार करते दर्शाया गया था।

झांकी में भगवान शंकर व पार्वती को भी विराट रूप में प्रस्तुत किया गया था। विभिन्न प्रकार के बैंड बाजे तथा दर्जनों घोड़ा के संग निकली इस शोभा यात्रा को देखने दर्शकों की सड़क किनारे भारी भीड़ जमी हुई थी। वहीं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभा यात्रा को लेकर पुलिस भी चुस्त – दुरुस्त दिखी। सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन और हरिहरनाथ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
जगह-जगह चौक – चौराहे पर पुलिस बल को तैनात किया गया था। थानाध्यक्ष स्वयं जुलूस के साथ पैदल चल रहे थे और भीड़ नियंत्रित करते दिखे। इस अवसर पर झांकी में शामिल डॉ अवधेश कुमार राय, वैभव कुमार सिंह, राजद नेता हरि शंकर यादव, हिमांशु कुमार, आमोद गोप, दिनेश राय (मुखिया) सहित बड़ी संख्या में शोभा यात्रा सहयोगी शामिल थे ।
दूसरी ओर सोनपुर के प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर के समीप स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर के मुख्य पुजारी सतीश द्विवेदी के नेतृत्व में पूजा अर्चना संपन्न किया गया। इसी तरह यहां के अनेक मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भजन कीर्तन तथा पूजन का आयोजन किया गया।
![]()













Leave a Reply