Advertisement

जमशेदपुर में तृतीय लिंग समुदाय का भव्य धार्मिक समारोह

राम मंदिर से निकली शोभायात्रा ने खींचा रहिवासियों का ध्यान

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)। पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर 24 अक्टूबर को तृतीय लिंग समुदाय के ऐतिहासिक धार्मिक समारोह का साक्षी बना।

जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के बिष्टुपुर राम मंदिर से सुबह 9 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो पूरे उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ माइकल जान ऑडिटोरियम तक पहुंची। ढोल-नगाड़ों की गूंज, जयघोष और बाल शोभा रथ ने पूरी शोभा यात्रा को अद्भुत दृश्य में बदल दिया। इस आयोजन में तृतीय लिंग समुदाय के श्रद्धालूगण पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और सनातन धर्म की एकता का संदेश दिया।

मुख्य कार्यक्रम बिष्टुपुर के माइकल जान ऑडिटोरियम में आयोजित हो रहा है, जहां जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी मुख्य अतिथि हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर अमरजीत सिंह कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान गीता प्रेस की ओर से सनातन धर्म पर आधारित एक नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया जाएगा। झारखंड के विभिन्न धार्मिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों की उपस्थिति इस कार्यक्रम को विशेष बना रही है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर अमरजीत सिंह ने कहा कि यह आयोजन तृतीय लिंग समुदाय की धार्मिक पहचान, सम्मान और समानता के लिए एक ऐतिहासिक कदम है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *