Advertisement

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को लेकर गुवा में भव्य तैयारी

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित जगन्नाथ मंदिर में भव्य तैयारी चल रही है। इसे लेकर रथ का रंग रोगन कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

ज्ञात हो कि स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान जगन्नाथ, भ्राता बलभद्र और देवी सुभद्रा के अस्वस्थ होने पर पंद्रह दिनों से दशमूलारिष्ठ औषधि से उनका उपचार चल रहा था। बताया जाता है कि 26 जून को पूर्णरूप से स्वस्थ होने के खबर के बाद चतुर्धा मूरत श्रद्धालुओं को नव योवन वेश में दर्शन देने की बात पुजारी जितेंद्र पंडा ने कही।

आगामी 27 जून को श्रीगुंडीचा रथ यात्रा गुवा जगन्नाथ मंदिर से बैंक ऑफ इंडिया मोड़ होते मुख्य सड़क होकर सेल कार्यालय व कच्छी कॉलोनी के रास्ते विवेक नगर स्थित मौसीबाड़ी के लिए रवाना होगी। आगामी एक जुलाई को संकट तारिणी व्रत और 5 जुलाई को घूरती रथयात्रा का आयोजन जगन्नाथ मंदिर समिति द्वारा कराया जायगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *