सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। खान सुरक्षा सप्ताह का लक्ष्य कार्यस्थल को सुरक्षित बनाने के लिए सभी कर्मचारियों के बीच सुरक्षा जागरूकता फैलाना है।
उक्त बातें खान सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के महाप्रबंधक सह सचिव संजय बनर्जी ने 20 दिसंबर को कही।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा एक शर्त होती है, जो हमें संभावित खतरों से बचाता है। सुरक्षा एक शर्त होती है, जो हमें संभावित खतरों से, चोट से, बिमारियों से और सम्पति के नुकसान से बचाता है तथा दुर्घटना से होने वाले मृत्यु को भी रोकता है।
बरहाल खान सुरक्षा सप्ताह के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में सेल गुवा मे विभिन्न प्रकार की तैयारी की गई है, जिसमें स्टॉल के माध्यम से आमजनों को जानकारी दी जाएग। आयोजित खान सुरक्षा सप्ताह में बाली वध का मुख्य प्रदर्शनी लगाया गया है, जिसके माध्यम से जीवन में सुरक्षा के पहलुओं को दर्शाया जाएगा।
![]()













Leave a Reply