प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में 30 दिसंबर को छत्तीसगढ़ी समाज द्वारा राम राम भजन मेला का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार राम राम भजन मेला करगली तीन नंबर धौड़ा में छत्तीसगढ़ी समाज द्वारा यह परंपरा कई वर्षों से राम-राम भजन मेला करते आ रहे हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ी समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा पूजा अर्चना, प्रसाद वितरण, कीर्तन मंडली मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम की तस्वीर को आरती दिखाते हुए राम मंदिर तक जाते हैं। महिलाओं द्वारा अपने हाथों में हल्दी को चारों तरफ हाथ से लगाकर पूजा की जाती है।
करगली तीन नंबर के तमाम छत्तीसगढ़ी समाज के रहिवासियों के सहयोग से यह पूजा संपन्न की गयी। इस अवसर पर मुख्य रूप बुद्धि सागर, जयंती लाल, ओमकार लहरें, चांद शरद निराला, प्रह्लाद राम निखिल, लक्ष्मण लहरें, जीबु विश्वकर्मा ,पीतांबर महिलाने, योगराज रात्रे, नवल किशोर सिंह, महारुद्र सिंह, सत्येंद्र यादव, राजन कुमार, बबलू सिंह, शरद चंद बंजारे, किशोर साहू, अर्चना सिंह, सुबोध सिंह पवार, वीरेंद्र कुमार सिंह, लक्ष कुमार नारंग, देव सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply